Nainital-Haldwani News

इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटो के टेंडरों पर हाईकोर्ट की रोक, वन निगम ने मांगे थे टेंडर

Ad

नैनीताल:विजय सिंह सिराड़ी: हाईकोर्ट ने वन निगम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटो के लिए मांगे गए टेंडरों को खोलने पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हल्द्वानी व लालकुआं धर्म कांटा वेलफेयर सोसायटी के सचिव राकेश मोंगा व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वन निगम ने 20 अगस्त 2017 को इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटो की आपूर्ति, संचालन, स्थापना आदि कार्यो के लिए निविदा आमंत्रित की । जिसमे याचिकर्ताओ ने भी निविदा डाली। इसके अलावा जेपी स्टोन क्रेशर, एलएसबी इंफ्राट्रैक सहित 11 लोगो ने निविदाएं भरी। जिसमें से 18 सिंतबर को याचिकर्ता सहित 3 अन्य की तकनीकी निविदायें सही पाई गई। लेकिन जेपी स्टोन क्रेशर व एलएसबी की निविदाएं गलत तरीके से सिविकार की गई है जबकि उन्होंने निविदा की शर्तों को पूरा नही किया है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट की एकलपीठ ने इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटो की निविदा खोलने पर रोक लगा दी है। बता दे कि ये निविदा 1 अक्टूबर को खुलनी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी देखें:

ADVERTISEMENTS Ad
To Top