Nainital-Haldwani News

नैनीताल:फिर सामने आई कुमाऊं यूनिवर्सिटी की लापरवाही,बड़ी गलती के बाद रद्द कर दिया पेपर

Ad

नैनीताल: बेहतरीन विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले कुमाऊं विवि में आम तौर पर नए नए विवाद सामने आते रहते हैं। इस बार गलत प्रश्न पत्र बांटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब गलती के बारे में पता चला तो साहब जल्दबाजी में एग्जाम ही रद्द कर दिया गया। काम से कम ढाई सौ से भी अधिक छात्रों को इसके लिए परेशानी झेलनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय सेमेस्टर में कोशिका विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर होना था। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक यह पेपर होना था। अब इसी दौरान बड़ी गलती सामने आई। किसी परीक्षा केंद्र से पता चला कि उक्त प्रश्न पत्र के स्थान पर वार्षिक पद्धति परीक्षा का पेपर बांट दिया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेज हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप, आज सामने आए 500 नए केस

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:जनता वर्षों से कर रही थी मांग, चकाचक होंगे 25 मोटर मार्ग

इसके बाद तो यूनिवर्सिटी में खलबली मच गई। डीएसबी समेत बाकी परीक्षा केंद्रों में पेपर शुरू होने के समय से आधे घंटे तक छात्र-छात्राएं खाली हाथ बैठे रहे। इसके बाद आननफानन में पेपर रद्द कर दिया गया। फिर हंगामों का दौर चल पड़ा।

छात्र नेताओं ने विवि प्रशासनिक भवन पहुंचकर इस लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। दूसरी तरफ परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि यह गलती एक ही क्लास के छह पेपर बनाने को वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि पेपर रद्द कर दिया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ब्रेकिंग:एसडीएम की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव,तहसील को किया गया सील

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर:ट्रेन से हल्द्वानी पहुंचने वालों की होगी कोरोना जांच, इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में रहना सावधान,डीएम ने बनाई मास्क नहीं पहनने वालों को पकड़ने के लिए टीम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चौकाने वाला मामला,बेटी ने बात नहीं मानी तो मां ने की खुदकुशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top