Nainital-Haldwani News

सरोवर नगरी को साफ रखने का मिला ये जबरदस्त आडिया,जानेंगे तो बोलेंगे वाह…

Ad

हल्द्वानीः भारत में स्वच्छता सबसे बड़ा मुद्दा़ माना जा रहा है। जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान आरम्भ किया । जिसके बाद लगभग हर शहर और क्षेत्र में सफाई कराई गई । जिसके बाद अब नैनीताल में भी स्वच्छता अभियान कराया जा रहा है पर ये अभियान कुछ नये तरीके से कराया जायेगा । नैनीताम में जॅागिंग के बहाने स्वच्छता अभियान कराने की पहल शुरू की जा रही है ।
दरअसल अमेरिका के तर्ज पर प्लाँगिग एक्सरसाइज कराने की बात सामने आ रही है । यह अभियान नैनीताल के कैंट में कराया जायेगा । यह अभियान कैंट में 25 जनवरी को कराया जायेगा । प्लाँगिग एक्सरसाइज योगा के आधार पर कराया जाता है ।प्लाँगिग एक्सरसाइज में सफाई के बाद कूड़े के बैग को कचरे के डब्बे में फेंकने के लिए दौड़ना या पैदल चलकर जॅागिंग भी हो जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

कूड़ा उठाने के लिए झुकने, बैठने आदि से शरीर की गतिविधि होती है । जिसके बाद स्वच्छता तो होती ही है , साथ में एक्सरसाइज भी हो जाती है। इस प्रयास को अमेरिका , स्वीडन जैसे कई पश्चिमि देश अपना चुके है। इस अनूठे प्रयास में बुजुर्गों के साथ बच्चें को भी अपने परिवार के साथ आने की अपील की जा रही है । यह अभियान कैंट के आफिस से शुरू कर पांइस पार्क तक कराया जायेगा । कैंट की सीईओ आकांक्षा तिवारी के अनुसार यह प्लॅान कुछ अलग है। वहीं लालकुआं में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर अपने आस-पास सफाई करने की अपील की और कालाढूंगी में भी एनएसएस शिविर की तर्ज कर सफाई अभियान कराने की अपील की गई।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top