Nainital-Haldwani News

नैनीताल में आसानी से मिलेगी प्रदूषण की जानकारी, प्रशासन को मिला मशीन का साथ

Ad

Source:- Facebook

हल्द्वानी: उत्तराखंड के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों की सूची में शुमार नैनीताल में प्रदूषण पर अधिकतर ध्यान नहीं जाया करता। देखा जाए तो हर वक्त नैनीताल खचाखच भरा रहता है, वाहनों का दबाव रहता है। ऊपर से पर्यावरण में तरह तरह के बदलाव होते हैं। लाज़मी है कि प्रदूषण की जांच जितनी ज़्यादा होगी, उतने ही ज़्यादा उसे कम करने के लिए काम किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

तो इसी कड़ी में अब नैनीताल में हल्द्वानी की तरह वायू प्रदूषण को मापा जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यहां एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम नगर पालिका परिसर में स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

उन्होंने बताया कि मशीन को चालू कर दिया गया है। इसे हफ्ते में दो दिन चलाया जाएगा। फिलहाल इस सिस्टम को हल्द्वानी का स्टाफ ही संचालित करेगा। बाद में स्टाफ बढ़ने पर नैनीताल के लिए अलग से तैनाती की जाएगी। आपको बता दें कि पहले नैनीताल में प्रदूषण का स्तर नापने के लिए हल्द्वानी से मशीन लाई जाती थी। हल्द्वानी में भी हफ्ते में दो दिन प्रदूषण का स्तर मापा जाता है। बहरहाल आपको बता दें कि हल्द्वानी प्रदूषण के मामले में खराब नहीं है।

इसके अलावा प्रदूषण का एक तथ्य और भी रोचक है, वह यह है कि 2020 में प्रदूषण का स्तर सबसे अच्छा रहा जबकि 2014 सबसे खराब। हालांकि साल 2020 में प्रदूषण कम होने का मुख्य कारण यह भी रहा कि कोरोना महामारी के कारण संचालन ठप रहा। ना लोग ही बाहर निकले और ना ही गाड़ियां।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की माने तो जल्द ही बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी वायु प्रदूषण मापने की मशीनें लगाई जाएंगी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.आरके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयास है कि 31 मार्च तक इन स्थानों पर भी मशीनें स्थापित कर दी जाएं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

यह भी पढ़ें: नैनीताल HC: सीनियर वकील पर महिला वकील ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top