Nainital-Haldwani News

पुलिस के और करीब पहुंची हल्द्वानी की जनता, SSP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Ad

हल्द्वानी: जिले की कानूनी व्यवस्था को सुधारने की ज़िम्मेदारी पर बात करने के लिए कोतवाली हल्द्वानी परिसर मीटिंग हॉल में बैठक हुई। बुधवार शाम को हुई इस बैठक में अपराधों और अपराधियों की समीक्षा के साथ नैनीताल के एसएसपी ने कई तरह के मुख्य बिंदु आगे रखे। उन्होंने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को खासा फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस की तरफ से यह कोशिश होनी चाहिए कि किसी भी तरह के अपराधों की अनदेखी ना हो और कोई लापरवाही ना बरती जाए। इसके अलावा एसएसपी ने यह भी किया कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समस्याओं का हल जल्द से जल्द निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त और पिकेट पर स्पेशल तौर पर ध्यान दे। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की मदद समेत कई अन्य अपराधों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिलहाल अभी नहीं खुलेंगे स्कूल,बोर्ड परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ सकती है!

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:महिला को दिया डेढ़ गुना रिटर्न का लालच, 31 लाख रुपए की लगी चपत

नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि फरवरी में पुलिस का मकसद लोगों को स्मैक, चरस और शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए जागरुक करना होना चाहिए। नशे की अवैध बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना, ऑनलाइन ठगी की शिकायत, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की शिकायत अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर द्वारा सुन सकेगी। नैनीताल एसएसपी ने कहा लोग पुलिस का साथ दें और महिलाएं बेझिझक होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखें। जल्द ही परेशानियों का हल निकाला जाएगा। एसएसपी ने पुलिस को हर तरीके के अपराध में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

हेल्पलाइन नंबरों की सूची

तस्करों के खिलाफ सूचना देनी है तो डायल करें 7519051905 या 9719291929

क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत के लिए डायल करें 8171200003

महिलाएं उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने के लिए डायल करें 8191911090 या 1090

यह भी पढ़ें: शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे रोनित रॉय कुत्तों से हैं परेशान, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का ऋषिकेश एम्स देश में नंबर वन,बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी अवॉर्ड अपने नाम किया

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हराया,14 महीने बाद दर्ज की पहली जीत

यह भी पढ़ें: नैनीताल में पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की 12010 डोज़, प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधा ml फिक्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top