Nainital-Haldwani News

नैनीताल पंगोट में ड्राइविंग सीख रही थी महिला, कार खाई में गिरने से दो बहनें बुरी तरह घायल

Ad

नैनीताल: राज्य के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी खाई में गिर जाने से कोई हादसा हो जाता है तो कभी आपस में वाहन टकराने से अनहोनी हो जाती है। इस बार नैनीताल किलबरी पंगोट रोड से एक भयानक खबर सामने आई है। जहां पर एक कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो सगी बहनें बुरी तरह से घायल हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह की बात है जब मल्लीताल सात नंबर निवासी रेखा बोरा अपनी बहन को लेकर कार से आ रही थीं। तभी पंगोट रोड में उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा कर गिर गई। जिस वजह से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई हैं।

बता दें कि जैसे ही खाई में गिरे वाहनों को राहगीरों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का उपचार किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि कार में सवार महिला कार को चलाना सीख रही थीं। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top