Uttarakhand News

नैनीताल की शक्ति ने KBC में जीती लाखों की धनराशि,अमिताभ बच्चन ने शेरवुड को किया याद

Ad

हल्द्वानी: कौन बनेगा करोड़पति शो में उत्तराखंड के कई लोग पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड के लोगों को केबीसी में पहुंचना देख सभी के लिए सुखद अनुभव होता है कि वह उस बारे में टीवी पर भी बात करते हैं। कुछ दिन पहले एक पशु चिकित्सक केबीसी की हॉट सीट पर बैठी थी और उन्होंने होस्ट अमिताभ बच्चन को भी काफी प्रभावित किया था। इस बार नैनीताल से शिक्षा प्राप्त करने वाली शक्ति प्रभाकर केबीसी में पहुंची और 3 लाख 20 हजार रुपए जीते। उनके साथ अमिताभ बच्चन ने भी शेरवुड के दिनों को याद किया। यह शो बुधवार को प्रसारित हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल से पढ़ाई करने वाली शक्ति केबीसी में अच्छा खेल रही थी लेकिन 6 लाख 40 हजार रुपए के सवाल का जवाब उन्होंने गलत दिया। 6 लाख के लिए उनसे पूछा गया कि भारत के किस वायसराय की हत्या अंडमान में काला पानी की सजा काट रहे अफगान कैदी शेर अली अफरीदी ने की थी? इसके लिए उन्हें विकल्प के तौर पर लार्ड मेयो, लार्ड कर्जन, लार्ड लेपियर और लार्ड लिटन के नाम दिए गए।  इस पर शक्ति ने लार्ड लेपियर का चुनाव किया, हालांकि उनका यह जवाब गलत निकला। इस वजह से वह 3.20 लाख रुपए जीत सकी।

अमिताभ बच्चन के साथ हुई बातचीत से वह काफी उत्साहित नजर आई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जब शक्ति से डेट पर चलने के लिए पूछा तो वह शर्मा गई। शक्ति को विश्वास नहीं हुआ कि अमिताभ बच्चन उनसे डेट पर चलने के लिए पूछ सकते हैं। शक्ति प्रभाकर की मां रतन ज्योति नैनीताल जिला कोर्ट में कार्यरत थी और पिछले साल दिसंबर में ही सेवानिवृत्त हुई हैं। वह अब लखनऊ में रहती हैं। मां के साथ रहने की वजह से शक्ति ही स्कूली शिक्षा नैनीताल से हुई और डीएसबी कैंपस से बीकॉम और डीएमएस भीमताल से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए करने के बाद वह अभी कुमाऊं विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top