Uttarakhand News

नैनीताल: पर्यटकों ने कॉल गर्ल की डिमांड की, गाइड ने मना किया तो करने लगे मारपीट

Ad

नैनीताल: गर्मियों के मौसम की वजह से नैनीताल पर्यटकों से भरा हुआ है। अधिकतर होटलों में बुकिंग फुल हैं। सैलानियों के बढ़ने के साथ नैनीताल में विवादों की संख्या भी बढ़ती रहती है। एक बार फिर कॉल गर्ल की डिमांड को लेकर नैनीताल में बवाल हो गया। कुछ दिन पहले कॉल गर्ल नहीं मिलने की वजह से लूट को अंजाम दिया गया था। इस बार नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने गाइड से कॉल गर्ल की डिमांड की और उसने मना कर दिया तो एक साथी ने गाइड को थप्पड़ मार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को पांच सैलानी नैनीताल घूमने पहुंचे थे। सभी मॉल रोड स्थित एक होटल में रूके थे। उन्होंने गाइड से कॉल गर्ल मंंगवाने को कहा। गाइड ने उन्हें बदतमीजी नहीं करने को कहा तो एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गाइड के समर्थन में स्थानीय युवकों ने पर्यटकों को बुरी तरह से पीट दिया। इस बीच सैलानियों की कार का शीशा भी किसी ने तोड़ दिया।

कॉल गर्ल की डिमांड की वजह से हुए बखेड़े की वजह से होटल में रुके अन्य मेहमानों को भी परेशानी हुई। हालांकि दोनों ही पक्षों ने पुलिस के पहुंचने से पहले समझौता कर लिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन युवकों का ग्रुप पहले ही होटल का कमरा छोड़ चुका था। तल्लीताल के एसआइ त्रिवेणी जोशी ने कहा कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top