Nainital-Haldwani News

अंतिम पड़ाव में पहुंचा नैनीताल अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन, 30 खिलाड़ियों के बीच होगी जंग

Ad

हल्द्वानी: जिला नैनीताल टीम के चयन को लेकर चल रहे ट्रायल के तीसरे दिन दो प्रैक्टिस मैचों का आयोजन किया गया। ट्रायल के माध्यम से चयनित 64 खिलाड़ियों को 4 टीमों के बीच बांटा गया था। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 30 खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए गए हैं। अगले चक्र में टॉप 30 खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा जाएगा और चयन प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि उत्तराखण्ड अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन से पहले देहरादून में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का राज्य की टीम में चयन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल ने अनूप जखमोला केंद्रीय विद्यालय, निशांत मेहता खेल विभाग और नवीन टम्टा सीएयू रिप्रेजेन्टेटिव जिला नैनीताल को नियुक्त किया है । बता दें कि ट्रायल उत्तराखण्ड क्रिकेट का संचालन कर रही उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी मार्गदर्शन में आयोजित कराए जा रहे हैं। राज्य में अंडर-16 क्रिकेट की जिम्मेदारी उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी द्वारा उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है।

खिलाड़ियों के चयन को लेकर हो रहें ट्रायल के बारे में उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य व यूसीसी जिला नैनीताल कॉर्डिनेटर दान सिंह भंडारी ने बताया कि टीम चयन की प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। वहीं चयनकर्ताओ ने प्रैक्टिस मैचों में खिलाड़ियों के खेल के हर विभाग में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया है। प्रैक्टिस मैचों का आयोजन इसीलिए कराया गया था कि जिससे की हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top