Nainital-Haldwani News

नैनीताल: दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, हेलमेट था लेकिन पहना नहीं…

Ad

नैनीताल: जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर रफ्तार ने एक युवा की जान ले ली। खबर के अनुसार मामला तल्ली ताल थाना क्षेत्र नैनीताल का है। वहीं बाइक चलाने के दौरान रक्षा कवच कहे जाने वाले हेलमेट से युवा दूर होता जा रहा है जो खतरनाक नतीजे सामने ला रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली के नजदीक भूमियाधार में बस से एक बाइक टकरा गई। बस केएमओ की थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल  गौरव बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट उम्र 20 वर्ष को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस ड्राइवर ने आत्मसमर्पण कर दिया है । इस मामले में तल्लीताल थाना प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि मृतक तीन बजे भूमियाधार से अपनी बाइक ( यूपी14सीसी3376) भवाली जा रहा था।

इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही केमू बस ( संख्या यूके01पीए0034) से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि गौरव के पास हेलमेट था लेकिन उसने वो पहना नहीं थी। युवक नैनीताल के डीएसबी परिसर का छात्र था। घटना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top