Nainital-Haldwani News

कोरोना संक्रमण को रोकेगा बॉलीवुड का जादू, नैनीताल में शुरू हुई अनोखी मुहिम

Ad

नैनीताल: कोरोना को भगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठा प्रयास शुरू किया है। अब बॉलीवुड की फिल्में और फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग की मदद से नैनीताल में कोरोना के कहर को कम किया जाएगा। सोशल मीडिया के बाद अब जल्द ही शहर में पोस्टर लगने शुरू हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले में प्रशासन द्वारा तरह तरह के प्रयास कोरोना को हराने के लिए किए जा रहे हैं। मगर स्थिति और बिगड़ती ही जा रही है। ऐसे में अब जिले में सख्ती बड़ दी गई है। मास्क से लेकर सामाजिक दूरी का पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है। उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।

कोविड-19 संक्रमण फैल रहा है मगर अब भी कुछ लोग हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरुक करने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने फिल्म अभिनेताओं के पोस्टरों और डायलॉग की मदद लेनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कॉलेजों की पढ़ाई के लिए बन गया है प्लान, जल्द जारी होगा आदेश

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

फिल्म के पोस्टर और संदेश

1. थ्री इडियट्स (2009) – रैंचो (आमिर खान), राजू (शर्मन जोशी) और फरहान (आर माधवन) कहते हैं कि जब थ्री इडियट्स मास्क पहन सकते हैं, तो आप क्यों नहीं।

2. विश्वनाथ (1978) – जली को आग कहते हैं बुझी को राख कहते हैं जो मास्क पहनकर घूमे उसे विश्वनाथ कहते हैं।

3. अमिताभ बच्चन (फिल्मी डायलॉग) – मैं आज भी बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलता।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

इसके अलावा तल्लीताल पुलिस चेक पोस्ट पर नियमित रूप से कुमाऊंनी और हिंदी भाषा में कोरोना के प्रति जागरूकता के स्लोगन बजाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं तमाम तरह की शेरो शायरियों की जरिये भी जागरुकता फैलाई जा रही है।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अब लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म अभिनेताओं के पोस्टरों और डायलॉग की मदद ली जा रही है। डीएम से मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द अलग-अलग क्षेत्रों में पोस्टर लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सबसे नियमों का पालन करने की अपील की और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ तेज,हल्द्वानी MBPG कॉलेज की महिला प्राध्यापक संक्रमित

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए…हल्द्वानी के प्रशांत रावत का भारतीय टीम में चयन, उत्तराखंड का नाम हुआ रौशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top