Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइव: नैनीताल के जंगल में लगी आग मुख्य सड़क तक पहुंची

Ad

नैनीताल: जिले के जंगलों में लगी आग दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेते जा रही है। आग लगने का कारण और जंगल की सुरक्षा पर वन विभाग कुछ भी बोलने से बच रहा है। बुधवार रात नैनीताल के जंगलों में लगी आग गुरुवार को हाईवे तक पहुंच गई। इसके बाद यातायात कर रहे लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप ले लिया और वन विभाग की टीम ने उसे बुझाने का प्रयास किया जिसमें उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार बुधवार देर रात नैनीताल के पाइंस क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई। गुरुवार सुबह आग इतनी विकराल हो गई कि सड़क तक आ पहुंची।आग की लपटों और धुएं से वाहनों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग बुझाने काम में वन विभाग के हाथपांव फूल गए हैं। राहगीरों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी।

हर साल गर्मियों में पहाड़ के जंगल आग से मुकाबला करते हैं। पिछले कुछ सालों में आग लगने के ग्राफ में काफी बढोतरी देखने को मिली है। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है और वन राजस्व में भी चपत लगती है। इसके अलावा गई बार यह आग इतना विकराल रूप लेती है कि वो गांव के इलाकों को अपनी चपेट में ले लेती है।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top