Uttarakhand News

नैनीतालः अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनूप साह की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

Ad

नैनीतालः फोटोग्राफी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का लोहा मनवा चुके पद्मश्री प्राप्त नैनीताल के अनूप साह और उनकी पत्नी हादसे का शिकार हो गए हैं। अनूप साह और उनकी पत्नी की कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अनूप साह जब एयरपोर्ट से अपनी पत्नी दीपा के साथ कार में आ रहे तो एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के कैलास हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में अनूप का हिप बोन डिसलोकेट हो गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है। उनके फेफड़े में कुछ खून आया है। उन्हें अभी ऑबजर्वेशन के लिए आईसीयू में रखा गया है। वहीं पत्नी दीपा की जांघ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर आया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top