Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देखकर चौंक गए होटलकर्मी

Ad

हल्द्वानी: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत आजकल उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। केदारनाथ और ऋषिकेश के बाद वह नैनीताल पहुंचे। फैंस को इस बारे में जानकारी ना हो इसके लिए उन्होंने अपने मैनेजर के नाम से रूम बुक कराया था। मनु महारनी होटल पहुंचने पर खुद वहां के स्टाफ और अन्य पर्टयक भी चौक गए। रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या, मैनेजर संजय भी साथ होटल परिसर में पहुंचे। बता दें कि रजनीकांत देवभूमि के भ्रमण पर आए थे। बद्रीनाथ-केदारनाथ दर्शन के बाद वह द्वाराहाट पहुंचे और योगदा आश्रम स्थित गुफा में ध्यान लगाया।

नैनीताल स्थित होटल मनु महारानी में सुपर स्टार के पहुंचने की जानकारी जीएम नरेश गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि रजनीकांत का रूप संजय के नाम से कमरा बुक किया गया था। संजय उनके प्रबंधक हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पंतनगर एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रजनीकांत की होटल में किसी से मुकालात नहीं हुई। ना ही उन्होंने किसी से बात की और फोटो खिंचवाई। शुक्रवार सुबह डीएम सविन बंसल भी पत्नी के साथ प्राइवेट गाड़ी में होटल पहुंचे और रजनीकांत से मुलाकात की। डीएम के अनुसार रजनीकांत व उनके स्टाफ की ओर से किसी से मुलाकात के बारे में साफ मना किया गया था।

उत्तराखण्ड:दिनदहाड़े दुकान में युवती की हत्या से सहमा क्षेत्र, मालिक को किया था फोन

विजय हजारे ट्रॉफी से उत्तराखण्ड बाहर, चंडीगढ़ ने दो विकेट से हराया

हल्द्वानी के लिए यादगार पल, सौरभ रावत ने संभाली उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम की कमान

हल्द्वानीः रेलवे ई टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top