Nainital-Haldwani News

नैनीताल: सुनवाई के दौरान वकील ने जज को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Ad

नैनीताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक जज ने वकील पर धमकी देने का आरोप लगाया है। खबर के अनुसार जिला न्यायालय के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह को एक वरिष्ठ वकील पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि एक केस की सुनवाई के दौरान वकील ने न्यायाधीश के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई लेकिन वकील ने आरोपों को निराधार बताया है।

न्यायाधीश राकेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार की सुबह वह न्यायिक कार्यों में व्यस्त थे। आरोप है कि कोर्ट में जब एक मामले की सुनवाई चल रही थी तभी जिला कोर्ट के वकील भूदेव शर्मा ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। मना करने पर वकील ने जज राकेश कुमार सिंह के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। जज ने तल्लीताल पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय मेहता पुलिस के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे।

इस मामले पर थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि न्यायाधीश की ओर से दी गई तहरीर की गई है। वकील भूदेव शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 228, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भूदेव शर्मा के खिलाफ पहले भी हल्द्वानी कोतवाली में अपने मुवक्किल के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top