Nainital-Haldwani News

कैंचीधाम के लिए बाइपास को मिली हरी झंड़ी, श्रद्धालुओं को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा

Ad

Bypass:Road For Kaichi Dham: कैंचीधाम के लिए बाइपास प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। बाइपास निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी। इससे पर्यटकों व नगरवासियों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। पर्यटन सीजन, नव वर्ष में भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से संकरी सड़क पर मुख्य बाजार, भवाली शहर, नैनीताल रोड पर जाम लग जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे क्षेत्रवासियों को भी दिक्कतें होती थी। इस वजह से लंबे समय से नगरवासी बाइपास बनाने की मांग कर रहे थे। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निविदा समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर बाइपास का निर्माण शुरू किया जाएगा। 

शासनादेश के अनुसार मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी ने 13.10 करोड़ का आगणन तैयार कर शासन को भेजा था। परीक्षण के उपरांत श्री कैंची धाम बाईपास के लिए 12.14 करोड़ से अधिक की धनराशि की मंजूरी प्रदान की गई है। भवाली सेनेटोरियम से नैनी बैंड तक भवाली बाईपाास के सुधारीकरण के लिए 11.92 करोड़ से अधिक का आगणना भेजा गया था। शासन ने 11.62 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी। शासन के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को शासकीय पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top