Nainital-Haldwani News

सिक्किम हादसा: नैनीताल रामनगर निवासी हिमांशु नेगी शहीद, उम्र केवल 20 साल

हल्द्वानी: पूर्वी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट के कई जवान शहीद हो गए। सेना का वाहन 600 फीट खाई में जा गिरा। वाहन में 6 जवान सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे उत्तराखंड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। मौसम खराब होने के वजह से सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू अभियान के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सभी घायल सैनिकों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।

यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। मृतकों की पहचान रामनगर निवासी हिमांशु नेगी (20) पुत्र हीरा सिंह नेगी और ताड़ीखेत निवासी ब्रजेश रौतेला (21) पुत्र गोविंद सिंह के रूप में हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सेना की ओर से जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

 

To Top
Ad