Nainital-Haldwani News

गहरी खाई में गिरी कार,नैनीताल घूमने जा रहे पति-पत्नी की मौत

Ad

हल्द्वानी: मॉनसून के चलते पर्वतीय इलाकों में बारिश हो रही है। कई नेशनल हाइवे बंद हैं। रोजाना भूस्खलन की खबरे भी सामने आ रही है। बारिश के चलते सड़क हादसे भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने जा रहे सैलानियों की कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया था। वहीं शुक्रवार को एक और दर्दनाक मामला नैनीताल जिले से ही सामने आ रहा है। सरोवर नगरी घूमने जा रहे पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौत हो गई। दंपती की टैक्सी बलिया खान के पास गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड:युवाओं के लिए अच्छी खबर, सिंतबर में लगेगा स्वरोजगार मेला,अपने जिले के बारे में जानें

ओडिशा CM पटनायक के भरोसे ने भारतीय हॉकी टीम को किया मजबूत, खुद रह चुके हैं दून स्कूल के खिलाड़ी

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से नैनीताल घूमने आ रहे इजहार खान और पत्नी नारीन खान की टैक्सी बलियाखान के समीप खाई में गिर गई। वाहन के खाई में गिरने पर बड़ी तेज आवाज आई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत तल्लीताल पुलिस को मामले की जानकारी दी।। ये घटना करीब तीन से चार बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो दोनों की मौत हो गई थी। दो घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। दोनों के पास आईडी मिली और उसी से उनकी पहचान के बारे में पुलिस को पता चला। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के मास्टरमाइंड थे बुआ-भतीजा

उत्तराखंड में फिर हुए बंपर तबादले,शासन ने अधिकारियों का कार्यभार बदला

ADVERTISEMENTS Ad
To Top