Dehradun News

ओडिशा CM पटनायक के भरोसे ने भारतीय हॉकी टीम को किया मजबूत, खुद रह चुके हैं दून स्कूल के खिलाड़ी

ओडिशा CM पटनायक के भरोसे ने भारतीय हॉकी टीम को किया मजबूत, खुद रह चुके हैं दून स्कूल के खिलाड़ी
Ad

देहरादून: भारतीय हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि हॉकी के प्रति जन-जन के दिलों में एक उत्सुकता भी भर दी है। हॉकी टीम को स्पांसर कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाक भी सोशल मीडिया पर खासा छा रहे हैं। नवीन पटनायक के तार उत्तराखंड से भी बखूबी जुड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भारत की हॉकी टीम को जब कोई स्पांसर नहीं मिल रहा था तब बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को स्पांसर किया।

लिहाजा दोनों ही टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष टीम ने चार दशक के बाद मेडल जीता है। वहीं महिला टीम ने पदक नहीं जीता मगर अपने खेल से सबको ये बता दिया कि अब उन्हें बिल्कुल भी कम ना आंका जाए।

बहरहाल दोनों टीमों को स्पांसर कर इन दिनों सोशल मीडिया पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक जमकर छा रहे हैं। नवीन पटनायक के बारे में बात करें तो हॉकी से उनका लगाव आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना है। दरअसल वह बचपन के दिनों से हॉकी को पसंद करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज और द दून स्कूल में कश्मीर हाउस के छात्र रहे पटनायक ने टीम के खिलाड़ी के तौर पर कई मुकाबलों में हिस्सा लिया। वह दून स्कूल की हॉकी टीम के गोलकीपर भी रहे हैं। 

गौरतलब है कि दून स्कूल ने इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है। कम्यूनिकेशन कॉर्डिनेटर कृतिका जुगरान के मुताबिक स्कूल की पॉलिसी के अनुसार किसी भी पूर्व छात्र की अनुमति के बिना उनसे संबंधित जानकारी या डाटा साझा नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top