Election Talks

बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने छोड़ी BJP, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

Ad

नई दिल्ली: टिकट बंटवारे के बाद चुनाव की प्लानिंग करना किसी भी दर्द लिए आसान नहीं होता है क्योंकि टिकट कटने से कई कार्यकर्ता नाराज हो जाते हैं और निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला करते हैं। उत्तराखंड के बाद गोवा में भी बगावत के सुर दिखने लगे हैं।गोवा चुनाव में इस बार पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।वे गोवा की पणजी  सीट से निर्दलीय उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी लंबे समय बीजेपी संग तनातनी चल रही थी और अब उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देवेंद्र फडणवीस संग उत्पल के तल्ख रिश्ते चल रहे थे, आरोप-प्रत्यारोप का दौर था।इसका नतीजा सभी के सामने दिखाई दे रहा है। उत्पल ने कहा है कि मनोहर पर्रिकर ने दो दशक तक पणजी की सेवा की है। उनका एक खास रिश्ता रहा है।मेरा भी यहां से मजबूत रिश्ता है।मैंने बीजेपी को बताया था कि मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। लेकिन फिर भी मुझे उम्मीदवार नहीं बनाया गया। मैं सिद्धांतों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं।

भाजपा न ने पणजी के बजाय उत्पल को बिचोलिम सीट की पेशकश की थी. लेकिन क्योंकि बात नहीं बनी, लिहाजा उत्पल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी ने गोवा में 34 उम्मीदवारों की लिस्ट लिस्ट जारी की है। उन नेताओं की तवज्जो दी गई है, जो 2017 के चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। मंड्रेम सीट पर पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर की उम्मीदवारी को हटाकर दयानंद सोपटे पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top