National News

ये क्या हो रहा है, दिल्ली के बाद झारखंड में एक परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Ad

दिल्ली में एक परिवार के 11 लोगों के आत्महत्या के कदम ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। उसकी जांच चल ही रही थी कि एक ऐसा ही मामला झारखंड से सामने आया है, जिसने देशभर में कोहराम मचा दिया है। किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है कि इन सभी के पीछे कौन कारण है। झारखंड के  कांके थाना इलाके के रसंडे से आ रही खबर के मुताबिक,  एक परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि है ऐसा क्या हो गया कि एक ही परिवार के 7 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली?

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घर सेना से रिटायर फौजी का था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक झा अपने परिवार के साथ एक महीने पहले ही जहां पर शिफ्ट हुए थे।  कुछ दिन पहले परिवार में बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था। लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में पूरे परिवार को देखा गया था।

मामला सामने तब आया जब मृतक दीपक झा की बेटी स्कूल जाती थी और स्कूल वैन के बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी परिवार से कोई नहीं आया, तब मकान मालिक घर पहुंचे और ये मामला सामने आया है।  परिवार के 2 लोगों का शव झूलता हुआ पाया गया है तो वहीं बाकी पांच लोगों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बारे में जानकर पूरा देश हैरान रह गया था तो वहीं इसके बाद हजारीबाग में भी एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top