National News

पीली साड़ी वाली अफसर ने फिर Tik Tok पर मचाया तूफान, कुछ ही घंटे में हुआ वायरल

Ad

नई दिल्ली: Tik Tok पर पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी अब नीली साड़ी में वायरल हो गई है। इस बार उनका डांस Tik Tok पर धूम मचा रहा है। Tik Tok के वीडियो में रीना सपना चौधरी के “तेरी आख्‍या का यो काजल’ गाने पर डांस कर रही है। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है। यह वीडियो एक समारोह का है।सोशल मीडिया पर इस डांस के सामने आने के बाद रीना एक बार फिर वायरल हो गई है। इससे पहले भी रीना द्विवेदी के टिक टॉक पर कई डांस वीडियो पोस्ट किए गए हैं।पहले भी वह हरियाणवी गानों पर डांस करती नजर आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीड‍िया पर सेंसेशन बनीं PWD ऑफिसर रीना द्विवेदी किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह कुछ भी करती हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। भारत में उनकी एक पहचान बन गई हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

नीली साड़ी में डांस वाला वीडियो रीना ने टिक टॉक पर बनाया। ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड़ किया गया। रीना के चाहने वालों का कहना है कि ये डांस सपना चौधरी को भी फेल कर देगा। रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी 2004 में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी लेकिन 2013 में उनके पति की मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें पति की जगह पर नौकरी दी गई, रीना का एक 14 साल की बेटा है। रीना द्विवेदी एक बेटे की मां हैं, लेकिन अपने फिटनेस को लेकर वह हमेशा सजग रहती हैं। वह पहले भी कह चुकी हैं कि उन्हें अपने ऊपर ध्यान देना पसंद है। रीना को पहले फिल्म में काम करने के ऑफर मिल चुके हैं। अपने परिवार के लिए वो उन्हें हां नहीं बोल पाई लेकिन अब वो फिल्मों में काम करने के लिए इच्छुक हैं।

https://youtu.be/bUF7SI3bw38
ADVERTISEMENTS Ad
To Top