Uttarakhand News

पुलिस ने अपराधियों को बीच सड़क कराई उठक-बैठक, देख तालियां बजाने लगे लोग

Ad

अपराधियों से बीच सड़क कराई उठक-बैठक, देख तालियां बजाने लगे लोग

नई दिल्ली: इंदौर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा और बीच सड़क में लोगों के सामने उठक-बैठक कराई। दोनो अपराधियों ने जमीन पर लेटकर लोगों से माफी मांगी।इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस ने अपना नया रूप दिखाया और कुछ ऐसा किया, जिसके लिए जनता में उनकी खूब तारीफ हो रही है। इंदौर पुलिस के एसे कई वीडियो एस लॉकडाउन के समय में वायरल हुए, जहां वो अपराधियों का जुलूस निकालते हैं और लोगों से पूरी जनता के सामने माफी मंगवाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच इंदौर पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा और बीच सड़क पूरी जनता के सामने उठक-बैठक कराई। पुलिस ने उनसे जमीन पर लेटकर सभी लोगों से माफी मँगवाई। सड़क पर खड़े लोग तालियाँ बजाने लगे और यह आवाज़ें सुनकर  लोग  अपनी बालकनी से निकल तालियां बजा साथ देने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो एएनआई न्यूज़ एजेंसी ने 21 अगस्त की सुबह शेयर किया था। वीडियो में देखा गया कि दो अपराधी बीच सड़क में उठक-बैठक लगा रहे हैं और घर के बाहर बालकनी में खड़े होकर लोग तालियां बजा रहे हैं। उठक-बैठक करने के बाद पुलिस अपराधियों से माफी मांगने को कहती है। वो फिर जमीन पर सिर झुकाकर माफी मांगते हैं।

हल्द्वानी में बना उत्तराखंड का पहला मिट्टी संग्रहालय,शहरवासी समझ सकेंगे महत्व

एएनआई ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, इंदौर के द्वारकापुरी में पुलिस ने दो अपराधियों को उठक-बैठक कराई और उनके अपराधों के लिए लोगों से माफी मांगी। एक घंटे में ही इस वीडियो में 6 हजार व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 400 से ज्यादा अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों ने इंदौर पुलिस की खूब तारीफ की और लोगों ने प्रशंशक रिएक्शन्स दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top