National News

पत्रकार के बेटे पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हुई मौत, आरोपी फरार

Ad

नई दिल्लीः हत्या और झगड़े के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है। जहां शुक्रवार को एथ प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार के बेटे की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना फरीदाबाद के सेक्टर 3 की है। जहां कुछ युवकों ने पत्रकार के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक की उम्र 19 वर्ष है।

बता दें कि शुक्रवार को विनय शर्मा दोपहर के समय किसी काम से घर से बाहर निकला था। रास्ते में ही सेक्टर 3 के टैगोर स्कूल के पास कुछ युवकों ने उसे रोक दिया। विनय जब तक कुछ समझ पाता, युवकों ने विनय पर चाकू से ताबड़तोड वार कर दिए। चाकू के वार से विनय घायल हो गया और वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने परिवारवालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता संजय शर्मा एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट हैं। घटना के बाद पुलिस ने विनय के परिवार को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि करीब 2 साल पहले विनय का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

pic source- aajt tak

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top