National News

बैडमिंटन खिलाड़ी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा की उड़ जाएंगे होश

Ad

नई दिल्लीः देश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां इटावा में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक बैडमिंटन खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के छात्रावास में रह रही बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक खिलाड़ी मूल रूप से आगरा की रहने वाली थी और सैफई में छात्रावास में रहकर बैडमिंटन की तैयारी कर रही थी। मामले के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस ने सलोनी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें सलोनी ने यामिनी मैम नाम का जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड से अभी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस बारे में बोलना चाह रही थी।

sucide-note_072419013024.jpg

मौके पर पहुंचे सीओ सैफई मस्सा सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सलोनी ने आत्महत्या क्यों की। वही मृतक के परिवार को मामले की सूचना दे दी है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

pic source-aaj tak

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top