National News

गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत, 59 सीटों में से इतनी सीटों पर बीजेपी ने किया कब्जा

Ad

नई दिल्लीः गुजरात की जूनागढ़ महानगरपालिका में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस महानगरपालिका की 59 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 54 सीटों पर कब्जा जमाया है। इस चुनाव में कांग्रेस मात्र 1 सीट पर जीत दर्ज कर पाई।

तो वहीं एनसीपी के खाते में 4 सीटें गई। बीजेपी 3 सीटों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुकी थी, जबकि एक सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। महानगरपालिका चुनाव में 159 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

इसके अलावा तालुका पंचायत और जिला पंचायतों के चुनाव में भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। तालुका पंचायत के 46 सीटों पर आए नतीजों के मुताबिक 36 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है, वहीं, जिला पंचायत के सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया।

बता दें कि 21 जुलाई को इन सीटों पर वोट डाले गए थे, जबकि नमांकन 1-6 जुलाई तक के बीच हुआ था। बता दें कि राज्य में बीजेपी की सरकार है। साथ ही राज्य के सभी महानगरपालिकाओं पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है, इन नगरपालिकाओं पर बीजेपी करीब 20 साल से काबिज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top