National News

हल्द्वानी लाइवः चोरी के शक में नाबालिग को बड़ी ही बेरहमी से पीटा, हुई मौत

Ad

नई दिल्लीः देश में हत्या के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली से सामने आया है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में चोरी के शक में नाबालिग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना शुक्रवार की है। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़के की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 15 साल का लड़का बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग पर चोरी करने का आरोप था। शुक्रवार सुबद आठ बजे जब मकान मालिक ने नाबालिग को पकड़ा तो आसपास के लोगों ने उसे बड़ी ही बेरहमी से मासूम को पीटा। मासूम वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं पुलिस के मुताबिक नाबालिग ड्रग्स एडिक्ट था.

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पत चला की नाबालिग ड्रग्स एडिक्ट था। मकान मालिक मुकेश का कहना है कि नाबालिग लड़का चोरी करने के लिए एक घर में घुसा था। इसके बाद मकान मालिक और पड़ोसी ने लड़के को पकड़ लिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक मुकेश, राम चंद्र, विशाल, राम ध्यान, राजकुमार सहित एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ लिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर लड़का चोरी के मकसद से आया था या फिर किसी और वजह से।

photo source-aaj tak

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad
To Top