National News

हल्द्वानी लाइवः पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला

Ad

नई दिल्लीः हरियाणा के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे किन्नर बना दिया। मामले के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि मामला 16 जुलाई की है। पीड़ित युवक पांवटा साहिब का रहने वाला है। वह पिछले एक साल से दो किन्नरों के साथ रह रहा था। पीड़ित युवक ने बताया की बीती 16 जुलाई को वह दोनों किन्नरों बबली और पायल के साथ गाड़ी से होशियारपुर से जा रहे था। जब वे लोग बिलासपुर पहुंचे तो किन्नर पायल ने उसे गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद युवक को कुछ भी याद नहीं है कि आखिर उसके साथ हुआ क्या था। तीन दिन बाद जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि बिलासपुर के पास ही उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था।

होश आने के बाद पीड़ित युवक तुरंत अस्पताल गया और उसने अपना मेडिकल करवाया। जब युवक को पता चला की उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया तो वह पांवटा साहिब पुलिस थाने पहुंच गया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत बिलासपुर थाना को ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top