National News

बहन को बचाने के लिए भाई ने रेल मंत्री को किया ट्विट, लिखा-प्लीज-मेरी बहन को बचा लो

Ad

नई दिल्ली: बहन को बचाने के लिए एक भाई ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्विट करने का मामला सामने आया है। उसकी बहन के पास कुछ शराबी बैठे थे।यह घटना विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 22415 सुपरफास्ट एसी एपी एक्सप्रेस की है। यह युवती भोपाल से नई दिल्ली के लिए सफर कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के 3 एसी कोच में 5-6 यात्रियों ने शराब के नशे में युवती के साथ छेड़छाड़  करने लगे।  युवती के भाई ने रेल मंत्री को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद जीआरपी ने कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

युवती के भाई ने रेल मंत्री से मदद के लिए सोशल मीडिया का इस्मेताल किया। उसने की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया ‘सर आपकी मदद की जरूरत है, मेरी बहन ट्रेन नंबर 22415 में सफर कर रही है। उसकी बर्थ पर छह लोग ड्रिंक कर रहे हैं और बहन से गलत व्यवहार कर रहे हैं। भाई ने अपने ट्विट के साथ ही उसने पीएनआर नंबर भी शेयर किया।’ इसके बाद ट्वीट का जवाब देते हुए एसपी जीआरपी आगरा ने बताया ‘आप निश्चिंत रहें। आपकी मदद हेतु निरीक्षक जीआरपी आगरा कैंट 9454404418 को निर्देशित कर दिया गया है।

आई जीआरपी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कोच में जाकर शराबियों को पकड़ लिया. पूरे मामले में कार्रवाई के बाद एसपी जीआरपी आगरा की तरफ से ट्वीट किया गया कि निरीक्षक जीआरपी कैंट द्वारा सेना पुलिस की मदद से एक आर्मी जवान जो गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

रेल मंत्री को ट्वीट, brother tweets rail minister, train no 22415, piyush goyal

एक्शन लेते हुए  जीआरपी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कोच में जाकर शराबियों को पकड़ लिया। पूरे मामले में कार्रवाई के बाद एसपी जीआरपी आगरा की तरफ से ट्वीट किया गया कि निरीक्षक जीआरपी कैंट द्वारा सेना पुलिस की मदद से एक आर्मी जवान जो गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top