National News

बड़ी खबर: इंतजार खत्म CBSE ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट

Ad

नई दिल्ली: इंटर के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10 वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को खुद इस बात की जानकारी थी कि 10वीं क्लास का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद उन्होंने ट्विट कर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने पास परीक्षा का एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा। क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के अलावा अन्य डिटेल्स की भी जरूरत होगी जो एडमिट कार्ड में है। बता दें कि इस साल करीब 18 विद्यार्थियों ने CBSE हाईस्कूल की परीक्षाएं दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top