National News

बिरयानी के लिए आपस में भिड़ गए कांग्रेस समर्थक, 9 लोग गिरफ्तार

Ad

नई दिल्ली: चुनावी सरगर्मी दिन-प्रतिदिन हो रही है। वोटरों को अपनी ओर करने के लिए राजनीतिक दल तमाम कोशिशों में जुटे हुए है। कोई वादे कर रहा है तो कोई पेट पूजा भी करवा रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दल कुछ अलग करने की कोशिश करते है। ऐसा ही वाक्या सामने आया है जिससे जानकार आप चौंक जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उन्होंने इस चुनावी मौसम में समर्थकों के लिए बिरयानी की व्यवस्था कराई। बिरयानी बांटी भी गई, लेकिन पहले बिरयानी खाने की होड़ में उनके समर्थक आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि चुनावी सभा के बाद दोपहर के समय भोजन के लिए बिरयानी परोसी जानी थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों में पहले बिरयानी खाने की होड़ में झड़प हो गई। सूचना मिलते घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।

क्षेत्र अधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जमील और उनके बेटे नईम अहमद समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।घटना के संबंध में अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। बिजनौर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top