National News

बड़ी खबर: मोदी सरकार ने दो हफ्तों के लिए बढ़ाया Lockdown, 17 मई तक रहेगा जारी

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। Lockdown को केंद्र सरकार ने 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। सबसे पहले लॉकडाउन 24 मार्च को लागू किया गया था, जिसकी अवधि 14 अप्रैल तक थी।लेकिन सरकार ने उसे तीन मई तक बढ़ा दिया था और अब इसे 17 मई तक कर दिया गया है। सरकार को इस नए आदेश को Lockdown -3 कहा जा सकता है।

बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला। इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था।हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है। इस दौरान स्कूल व अन्य शिक्षा संस्थान बंद रहेंगे। सभी धर्मिक स्थलों में भी लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। रेल सेवा, हवाई सेवा भी बंद रहेगी। इंटर स्टेट बस सेवा भी बंद रहेगी।

इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। जैसे की ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स सुविधा लोगों को मिल पाएगी। इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है। इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है।रेड जोन इन इलाकों में सीमित राहत दी जा सकती है। सरकार अब किराने के सामान और किराने की दुकानों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा दूसरी जरूरी सेवाओं की अनुमति देने की संभावना तलाश रही है। फिलहाल ग्रीन ज़ोन को छोड़कर दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामकाज करने वालों की आवाजाही की अनुमति नहीं है।

To Top