National News

मायके से नहीं लाई दो लाख रुपए तो दरिंदे ने नींद में सोई पत्नी पर डाल दिया एसिड

Ad

मुंगेर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बार फिर पैसों की लालच का शिकार महिला बनी। उसके पति ने मायके से पैसे ना लाने पर उसे तेजाब से नहला दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। बुरी तरह झुलसी पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार रविवार  सुबह तीन बजे कोड़ा मैदान निवासी रामसेवक पोद्दार के पुत्र नीरज पोद्दार ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी मधु को नींद में तेजाब से नहला दिया। महिला की चीख-पुकार करने पर पति फरार हो गया। परिजन मधु को लेकर सदर अस्पताल गये। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित कुमार तथा कासिम बाजार थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे। एएसपी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का लगभग 40 प्रतिशत शरीर ऐसिड से प्रभावित हुआ है। मधु की मां ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पूर्व जून 2012 में बेटी की शादी नीरज पोद्दार से हुई थी। वह पूर्व में अगरबत्ती का व्यवसाय करता था। बाद में वह अपना काम छोड़कर कासिम बाजार मस्जिद गली में संजय साह के मकान में किराए पर रहने लगा। मधु चौका बर्तन करने लगी। उससे जो कमाई होती है उससे परिवार का भरण पोषण करती है। मधु दो बेटे हैं। मधु का पति उससे मायके से दो लाख रुपए लाने को बोल रहा था। मधु घर से पैसा नहीं ला पाई तो वो उसके साथ मारपीट करता था।

शनिवार की रात जब मधु ने अपने पति नीरज के हाथ मे चाकू देखा तो उसे थोड़ा भय हुआ। पूछने पर नीरज ने बात टाल दी और सो गया। सुबह तीन बजे उसने एसिड की पूरी बोतल सो रही मधु पर उड़ेल दिया। दर्द से चीखती मधु की आवाज जब परिजनों ने सुनी तो वे कमरे की तरफ दौड़े। जबतक परिजन कमरे में आए तब तक दरिंदा पति फरार हो चुका था।
पीडित के दोनों हाथ, चेहरा, गर्दन आदि तेजाब से प्रभावित हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top