Nainital-Haldwani News

प्रेमी समझ ग्रामीणों ने पकड़ा,हल्द्वानी पुलिस तक बात पहुंची तो उड़ गए सभी के होश

Ad

प्रेमी समझ ग्रामीणों ने पकड़ा,हल्द्वानी पुलिस तक बात पहुंची तो उड़ गए सभी के होश

हल्द्वानीः शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। जहां रविवार देर शाम भीमताल के रौशिला में ग्रामीणों का दिल्ली के दंपती से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पति-पत्नी मौके से चले गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस ने कार को काठगोदाम में रोक लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ेंः अनलॉक-3 की गाइडलाइन का राज्य सरकार ने किया उल्लंघन, गृह सचिव ने लिखी चिट्ठी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कि दिल्ली निवासी पति-पत्नी घूमने आए थे। हल्द्वानी पहुंचने पर स्टेडियम में जांच के दौरान उन्हें क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई। लेकिन वापस लौटने की बात कहते हुए पति-पत्नी काठगोदाम से हैड़ाखान रोड की तरफ चले गए। जहां रौशिला में एक रेस्टारेंट में खाना खाने के बाद दोनों आसपास ही घूमने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रेमी-प्रेमिका समझकर घेर लिया। विवाद हुआ तो दोनों वहां से निकल गए।

https://youtu.be/opAAasFnO4E

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदक इंटरव्यू में पास होंगे तो लोन भी जल्द पास होगा

ग्रामिणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। पूछताछ के दौरान विधायक संग कुछ ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वहां से रवाना कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top