National News

राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या

Ad


नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में तैनात उनके बॉडीगार्ड ने आत्महत्या कर ली। ये घटना शक्रवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक का रहने वाला था और घर से छुट्टी बिताकर कुछ दिन पहले ही लौटा था। उनकी पहचान गिरिअप्पा के रूप में सामने आई है। सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इस घटना की पुष्टि सचिवालय के डीएसपी ने कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad


खबर के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात तकरीब दस बजे की है। सीआरपीएफ जवान ने पटना स्थित राबड़ी आवास पर आत्महत्या की। सीआरपीएफ के जवान गिरिअप्पा ने अपने हथियार से ही खुद को गोली मार ली। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक कलह को केंद्र में रखकर घटना का कारण जानने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गिरिअप्पा का उसकी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया है।


 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top