National News

दरिंदगी से फिर दहली दिल्ली,नौ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, AIMS में हालात नाजुक

Ad

नई दिल्ली: राजधानी के वसंत कुंज इलाके से दिल को झंझोर देने वाली घटना सामने आ रही है। एक बार फिर एक बच्ची हवस का शिकार हुई है। मासूम की उम्र 9 साल बताई जा रही है। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गंभीर हालात में नाले में फेंक दिया था। बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बुधवार की रात को बच्ची टॉयलेट के लिए सार्वजनिक शौचालय गई थी। बाद में वह कुछ महिलाओं को रंगपुर पहाड़ी इलाके में एक नाले में बेहोशी की हालत में मिली। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को खबर दी। इसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बच्ची के निजी और अंदरूनी अंगों में चोट के निशान पाए गए हैं। गुरुवार को उसका ऑपरेशन करना पड़ा था. डॉक्टरों के मुताबिक उसके घावों में संक्रमण फैल गया है, इसलिए फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं, उसकी मां ने बच्ची से बात करने के बाद बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों ने नकाब पहने हुए थे।

वसंतकुंज (साउथ) पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बच्ची की हालत को देखते हुए स्थानीय लोग का कहना है यहां न तो कोई गार्ड है न ही यहां रोशनी रहती है। इलाके के नशेड़ी अक्सर शौचालय के आसपास घूमते रहते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और फांसी की सजा दी जाए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया की बच्ची के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस कारण कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। पुलिस बच्ची की काउंसिलिंग करा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top