National News

दिल्ली वासी कृपया ध्यान दें,लॉकडाउन-4 में रफ्तार भर सकती है दिल्ली मेट्रो

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते दिल्ली मैट्रो की सेवाएं बंद कर दी गई थी। लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन-4 के दौरान दिल्ली मेट्रो रेल निगम सीमित संख्या में मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। DMRC लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ प्रतिबंधों के साथ कुछ चुनिंदा मार्गों पर अपनी ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि DMRC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन-4 में मेट्रो पूरी तरह बदली नजर आएगी। मेट्रो संचालन के साथ ही कई तरह के नए नियम जोड़े जाएंगे। और इन नियमों का पालन हर मेट्रो यात्री के लिए अनिवार्य होगा। मेट्रो यात्रा के दौरान हर एक यात्री को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। दिल्ली मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, बिना मास्क वाले यात्री को स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली मेट्रो में थर्मल स्कैनिंग, हाथों की सफाई, बैगेज चेकिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियम प्रमुख रहेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर और मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो जब भी चलेगी उसमें अब यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा। इसके लिए सभी कोच के अंदर सीटों पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इन सीटों पर यात्री नहीं बैठ सकेंगे। हैंड रेलिंग को पकड़ने के लिए भी कुछ नए नियम बनाने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top