Breaking News

वित्त मंत्री ने दी विदेशी कंपनियों को भारत लाने के प्लान की जानकारी

Ad

Finance minister Nirmala Sitharaman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के चौथी किस्त की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे रही हैं। उन्होंने कहा, सरकार की कोल सेक्टर के लिए बड़े रिफॉर्म की योजना है। कमर्शियल कोल माइनिंग को बढ़ावा देंगे। कोल सेक्टर में कमर्शियल माइनिंग का एलान किया जाएगा। कोल को गैस में कनवर्ट करने पर इंसेंटिव दिया जाएगा। कोल सेक्टर के लिए बड़े रिफॉर्म की योजना है। कोल पर अब सरकार की मोनोपॉली नहीं रहेगी। रेवेन्यू शेयरिंग बेसिस से कोल का रिफॉर्म होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

फॉस्ट ट्रैक निवेश के लिए एम्पावर्ड गुप का गठन किया गया है। प्रत्येक मंत्रालय में सेल बनेगा, जो इनसे बातचीत करेगा और राज्यों से भी बात करेगा। राज्यों की रैंकिंग भी होगी। निवेश के लिए आकर्षित योजनाओं पर उनकी रैंकिंग तय होगी। इससे देश में विदेशी कंपनियों के निवेश को आकर्षित करना है। भारत को एक आकर्षक निवेश केंद्र बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का फोकस रोज़गार बढ़ाने पर-हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार होना पड़ेगा। सरकार का प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर फोकस होगा। हमें कंपिटीशन के लिए तैयार होना पड़ेगा। हमारा फोकस रोज़गार बढ़ाने पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top