National News

दिल दहला देने वाला हादसा, कार में लगी आग, पति के सामने जिंदा जले गए पत्नी और दो बेटियां

Ad

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी का दिल दहला दिया। अचानक कार में आग लगने से एक घर के तीन लोग मर गए। यह घटना दिल्ली के अक्षरधाम फ्लाईओवर की है।हालांकि महिला का पति किसी तरह एक बेटी को बचाने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी लीक होने की वजह से यह हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार रविवार की देर शाम को उपेंद्र मिश्रा का परिवार घूमने निकला था। कालका जी घूमने के बाद पूरा परिवार अक्षरधाम मंदिर जा रहा था और इसी दौरान ये हादसा हुआ। मिश्रा परिवार मंदिर पहुंचने ही वाला था कि रोड पर कार में अचानक आग लग गई। बता दें कि कार में तीन छोटी बच्चियां और मां-बाप सवार थे। आग इतनी तेजी से लगी कि कार के पीछे वाले सीट पर बैठी महिला रंजना और उसके पांच और डेढ़ साल की बच्ची को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान आग लगते ही कार चला रहे उपेन्द्र ने आगे बैठी बच्ची को तुरंत बाहर निकल लिया, लेकिन पीछे बैठी तीनों ही आग में जल गए। अपनी आंखों के सामने पत्नी और दो बच्चों को चीखते-चिल्लाते और जलते हुए देख चुके शख्स बदहवास है।

पुलिस ने जानकारी दी कि उपेंद्र मिश्रा परिवार के साथ राम पार्क, लोनी में रहते हैं। परिवार में पत्नी रंजना मिश्रा, तीन बेटियां रिद्धि, सिद्धि और निक्की थे। उपेंद्र एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। रविवार दोपहर के समय वह अपने पूरे परिवार को अपनी डटसन-गो कार से कालकाजी मंदिर लेकर गए थे। कार अक्षरधाम मंदिर के पास रेलवे ओवर ब्रिज फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी। तभी यह हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top