National News

ISI ने आतंकियों को करो या मरो का दिया हुक्म,दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट जारी

Ad

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पकिस्तान में जैश के ट्रेनिंग सेंटर को धवस्त कर दिया और करीब 300 आतंकी मार गिराए। पुलवामा हमले के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने का संकल्प जाहिर किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कर पूरी तरह से तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखला उठा है।आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद किए जाने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बौखलाया गई है। आईएसआई को भारत का इतना खौफ हो गया है कि उसने आतंकियों के लिए करो या मरो का फरमान जारी कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत कई अन्य शहर भी आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस ने पूरे दिल्ली को रेड अलर्ट कर दिया है।

पाकिस्तान अब कायराना हरकत पर उतर आया है। उसने वायुसीमा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के तीन F-16 विमान भारतीय सीमा में घुसे और चार जगहों पर बम गिराए। भारत ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। बुधवार की सुबह पाकिस्तान वायुसेना के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के बाद भारतीय वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भारत द्वारा आतंकवादियों को बार-बार मुंह तोड़ जवाब देने पर जेहाद यूनाइटेड काउंसिल ने भारत में मौजूद आंतकियों को हमला करने का निर्देश दिया हैं। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों को भारतीय शहरों में फिदायीन हमले और बम धमाके करने का हुक्म दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top