National News

राहत भरी खबर, भारत में सोमवार से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

Ad

भारत में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया अपडेट

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते बंद हुए हवाई सेवा जल्द चलेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर बताया कि 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। कल ही रेल सेवा के शुरू होने का अपडेट मिला था और आज हवाई सेवा शुरू होने के संबंध में जानकारी मिली है जो सोमवार से शुरू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हरदीप पुरी ने कहा कि सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। सभी हवाई अड्डों को सूचना दी जा रही है। यात्रियों के लिए SOP भी जारी किया जा रहा है। एयरपोर्ट्स और विमान कंपनियों को तैयार रहने को कहा।

बता दें कि इससे पहले  घरेलू उड़ानों को शुरू करने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया था कि घरेलू उड़ानों की बहाली का फैसला केवल मिनिस्‍ट्री ऑफ सिविल एविएशन, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया या केंद्र अकेले नहीं ले सकता। सहकारी संघवाद की भावना ने राज्‍यों सरकारों की भी, जहां से ये फ्लाइट टेकऑफ और लेंडिंग करेगी, को भी अनुमति देने के लिए तैयार होना चाहिए।

बता दें कि कि देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के समय से ही घरेलू उड़ानें बंद हैं। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होगा। सरकार की ओर से धीरे-धीरे छूट दे रही है।कल यानी मंगलवार को 200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाने का फैसला रेलवे ने भी लिया है। ये ट्रेनें 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन चलेंगी। बता दें कि कई एयरलाइंस ने 1 जून से हवाई टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस पहले भी ऐसा कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top