National News

सनसनीः मां ने स्कूल की फीस जमा करने को कहा, गुस्से में पिता ने बेटी को मार डाला

Ad

नई दिल्लीः हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की मां का आरोप है कि पिता ने गुस्से में अपनी इकलौती बेटी की हत्या कर दी।

बता दें कि हरजिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बुधवार की रात में अपनी ही बच्ची की हत्या कर दी। मां ने पुलिस को बताया कि जब भी वह अपनी बेटी की स्कूल की फीस जमा करने के लिए कहती थी तो उसका पति गुस्सा हो जाता था। इसके चलते गुस्से में पिता ने बेटी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

लाडवा इलाके के एसएचओ निरीक्षक ओम प्रकाश का कहना है कि बच्ची की मां हरजिंदर कौर की शिकायत के आधार पर गुरुवार को डबखेरा गांव के निवासी जसबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः रातों-रात सोशल मीडिया की स्टार बनी हरिद्वार की युवती, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, हल्द्वानी के इन दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः घर के बाहर खड़ी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः स्कूल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ई रिक्शे में ले गए शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top