National News

सनसनीखेज मामलाः घर के अंदर आधी रात में ज्वेैलर की गला काटकर हत्या

Ad

max face clinic haldwani

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक ऐसा सनसनी मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में ज्वैलरी कारोबारी की गला काटकर हत्या कर दी गई है।

बता दें कि वारदात मंगलवार रात 2:30 बजे की है। मृतक की पहचान ललित अग्रवाल उम्र 37 साल के रूप में हुई है। द्वारका सेक्टर 3 के मधु विहार सोलंकी मार्केट में ललित अग्रवाल अपनी पत्नी नेहा अग्रवाल, बेटे कृष्णा और बंशी के साथ रहता था। ललित सत्यम ज्वेलर्स के नाम से गहनों का कारोबार करते था। ललित के घर पर सास और साली आए हुए थे। मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सब सोने चले गए। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे किसी ने धारदार हथियार से ललित का गला काट दिया।

मामले के बाद परिवार ने 2 बजतक 36 मिनट पर डाबरी पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित को आकाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले के बाद पुलिस ने परिवार में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादलों ने मचाया ताडंव, बादल फटने से मकान ढहा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, हुआ कुछ ऐसा की हुई मौत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद, खुद किया ट्विट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी नैैनीताल बैंक में फिल्मों की तरह दीवार तोड़कर घुसे चोर, हुए नाकामयाब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top