National News

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, भागने की कर रहा था कोशिश

Ad

उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे, डरकर खुद किया सरेंडर ! वीडियो देखें

लखनऊ: उज्जैन से कल पकड़े गए गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि बर्रा थाना क्षेत्र के पास एसटीएफ के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में आरोपी विकास दुबे सवार था। मीडिया को मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद विकास ने भागने की कोशिश की। उसने गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। इस पूरे घटनाक्रम में विकास दुबे घायल हुआ। उसे हॉस्पिटल लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई।  कहा जा रहा है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांडो बैठे थे। खबर आ रही है कि गोली लगने से बुरी तरह घायल विकास दुबे की मौत हो गई है।

बता दें कि कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

https://www.facebook.com/100004027776979/videos/2125862867557952/
ADVERTISEMENTS Ad
To Top