National News

धन्य है ये पुलिस,लॉकडाउन के बीच खास अंदाज में मनाया बच्ची का पहला बर्थडे,देंखे

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बड़ा दिया गया है। लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस दिन रात अपने काम को बखूबी निभा रही है। पुलिस घर में फंसे लोगों की मदद के लिए काम करी है। लॉकडाउन के चलते मानसा से एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपके चहरे में मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची का पहला बर्थडे है और इस बच्ची के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किया।

बता दें कि इस वीडियो को आईएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे टू यू। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटी सी बच्ची का पहला बर्थडे यादगार बनाने के लिए मानसा पुलिस लॉकडाउन के बीच बच्ची के घर पहुंची। और उन्हें केक देते हुए बच्ची को खास अंदाज में बर्थेडे विश किया। बच्ची के परिवारवालों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। लॉकडाउन के दौरान भी अपनी बच्ची के पहले बर्थडे को स्पेशल बनाने में मदद के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

इतना ही नही पुलिस का कहना है कि जिन बच्चों का पहला बर्थडे लॉकडाउन के दौरान आएगा उन सभी को पुलिस घर पर केक पहुंचाएगें। इस वीडियो को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top