National News

दरिंदगी की हद पार, नाबालिग को किडनैप कर किया गैंगरेप, पार्क में फेंका

Ad

नई दिल्लीः भारत में बलात्कार और गैंगरेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर गैंगरेप के मामले सनसनी फैला दी है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है जहां एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा। नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-51 से कार सवार दो बदमाशों ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का गुरुवार देर शाम अपहरण कर लिया, इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार करने के बाद शुक्रवार सुबह बच्ची को पार्क में फेंककर फरार हो गए।

बता दें कि मामला रात 8:30 बजे का है। आरोपियों ने शाम को होशियारपुर गांव से नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और सुबह 6 बजे सेक्टर-51 के पार्क में फेंककर फरार हो गए। वहीं पीड़िता के परिवारवालों ने दो आरोपियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिवारवालों का आरोप है कि देर रात पुलिस को तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के परिवारवालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के पिता छोटू चौहान ने बताया, ‘जब वे ड्यूटी करके शाम को अपने घर पहुंचें तो पत्नी ने बताया कि बेटी को कुछ लोग जबरदस्ती गाड़ी में अगवा करके ले गए हैं। इसके तुरंत बाद पत्नी ने सूचना थाने में जाकर दी तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। फिर रात के करीब दो बजे पुलिस ने कहा कि गुमशुदा की शिकायत कर उसकी फोटो दे दो। इसके बाद सुबह मेरी बेटी को आरोपि सेक्टर -51 के पार्क में  फेंक कर चले गए। इसके बाद जब मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि मेरे साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। बेटी ने बताया कि आरोपि लाल रंग की गाड़ी में आए थे और उसे फेंक कर वहां से फरार हो गए।

परिवारवालों की तहरीर के आधार पर थाना 49 में रात को ही धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के बाद पुलिस मासूम बेटी का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top