National News

मम्मी बीनती हैं कूड़ा,भीख मांगने का काम छोड़ बेटी बनाने वाली है अपना सोफ्टवेयर

Ad

नई दिल्ली: आर्थिक तंग कई सपनों का गला घोंट देती है। देश में बड़ी संख्या में युवा बच्चे भीख मांगकर दो वक्त की रोटी जुटाते हैं। एक ऐसी ही कहानी है पटियाला की बेटी की जिसकी कामयाबी की शुरुआत भीख मांगने की दर्दनाक रास्ते से हुई। संध्या ने अपनी जिंदगी के लिए कुछ और सोचा था। उसने इस रास्ते पर चलने के लिए भीग मांगना छोड़ा और पढ़ाई में जुट गई। उसकी मेहनत रंग आई और स्कूल के बाद उसका चयन बेंगलुरु के संस्थान में सॉफ्टवेयर डेवलपर कोर्स के लिए हुआ है। संध्या सपने सॉफ्टवेयर में काम कर रही है और इसके लांच होने के बाद वह गरीबी को पीछे छोड़कर कामयाबी के नए रास्ते तय करेगी।

संध्या पटियाला ट्रक यूनियन के पास झोपड़ी में रहती है। झोपड़ पट्टी के लिए संध्या रोल मोडल है। उसकी राह पर अब कई बच्चे निकल पड़े हैं। कहते है ना एक आदमी काफी कुछ बदल सकता है और यही काम संध्या ने कर दिखाया है। संध्या के पिता ट्रक यूनियन में रेहड़ी चलाते हैं और मां कूड़ा बीनती हैं।

पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी संध्या घर की बिगड़ी आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ कर घरों में काम करने लगी थी। पढ़ाई छूटने का मतलब था उसके सपने टूट जाना। उसने हार नहीं मानी पढ़ाई शुरू की। संध्या के फिर से पढ़ने के जज्बे को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी संस्था ‘हर हाथ कलम’ ने उसका स्कूल में दाखिला करवाया।

संध्या ने दसवीं कक्षा पास कर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोर्स की प्रवेश परीक्षा पास की है। इस पढ़ाई के लिए वह बेंगलुरु में एक साल रहेगी। बेटी की कामयाबी पर पिता विनोद कुमार ने कहा कि खुशी है, बेटी सफलता की ओर है। मैं चाहता हूं कि बेटी सफलता की ऊंची उड़ान भरे और गरीबी को सदा के लिए पीछे छोड़ दे।

बेंगलुरु की नव गुरुकुल संस्था ने चार साल के सॉफ्टवेयर डेवलपिंग कोर्स को एक साल में कराने का विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसका उद्देश्य संध्या जैसे बच्चों को प्रशिक्षित कर पैरों पर खड़ा करना है। संस्था बेंगलुरु में संध्या की पढ़ाई और रहने का खर्च उठाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, बच्चे ने की दूध पीने की जिद्द, मां ने गंगा में फेंक दिया

यह भी पढ़ें:पुलिस को मिली सेक्स रैकेट चलने की सूचना, वहां पहुंचे तो मौजूद थे तीन कपल

यह भी पढ़ें:50 अंडे खाने की लगी शर्त, 42 खाने के बाद मर गया युवक, गर्भवती है पत्नी

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा के लक्ष्य ने विदेश में रोशन किया उत्तराखण्ड नाम, एक और खिताब पर कब्जा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी SBI में किसके हैं 27 करोड़ रुपए, ग्राहकों को खोज रहा है बैंक

news source- danik jagran

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top