Uttarakhand News

अब 299 रुपए में मिलेगी सांसे, सावधान हो जाए नहीं तो पहाड़ों का भी होगा ये हाल

Ad

हल्द्वानी: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। दिवाली के बाद से राजधानी में रहना मुश्किल होता जा रहा है। लोग दिल्ली छोड़कर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने की बात कर रहे है लेकिन इसके लिए जिम्मेदार हम ही तो हैं ? दिल्ली में ऑक्सीजन बार खुल गया है। शुद्ध हवा लेने के लिए 299 रुपए देने होंगे, ये सुनकर कितना अजीब लगता है लेकिन जो चीजे ईश्वर ने हमें वर्दान के रूप में दी उसकी हिफासद करने में नामयाब रहे और अब उसके लिए रकम देने की बात आ गई है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गया है ऐसे में दिल्ली के ऑक्सी प्योर बार में शुद्ध हवा बेची जा रही है। हाल ही साकेत में Oxy Pure Bar नाम का ऑक्सीजन बार खोला गया है। Oxy Pure में करीब 15 मिनट के लिए शुद्ध ऑक्सीजन दी जा रही है। Oxy Pure  के पास सात तरीके की अरोमा हैं। इनमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लैवेंडर शामिल हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के अरोमा वाले ऑक्सीजन सिलेक्ट कर रहे हैं। यहां 15 मिनट के ऑक्सीजन की कीमत 299 रुपए है। 499 रुपए में भी अरोमा दे रहे हैं। इस सर्विस का लाभ अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी  से ग्रस्त लोग नहीं उठा सकते हैं।

इसे कामयाबी मानी जा सकती है लेकिन ये कामयाबी किसी मजाक से कम नहीं है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इतना व्यस्त रह गए कि सेहत और वातावरण पर ध्यान नहीं दिया। अब आलम ये है कि दिल्ली में रहना है तो सांसे खरीदनी पड़ेगी। एक तरीके से जीवन वेंटीलेटर की तरफ पहुंच गया। अभी ये हाल दिल्ली का बाद में अन्य शहरों का होगा। दिल्ली बढ़ रहे प्रदूषण से उत्तराखण्ड सरकार को कड़े फैसले लेने चाहिए। जिंदगी होगी तो विकास होगा और देश आगे बढ़ेगा। अगर हम अपनी पीढ़ी को एक अच्छा वातावरण ही दे पाए। दिवाली के नाम लेकर पूरे साल रोना बंद करना होगा। रोजाना सड़क पर चल रहे वाहनों की संख्या कम करने की जरूरत है। साइकिल से चलने के लिए समाज को प्रेरणा देनी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top