National News

लोकसभा चुनाव का विरोध,यहां नक्‍सलियों ने डायनामाइट से उड़ा डाला BJP नेता का घर

Ad

नई दिल्लीः एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव का हल्ला सुनाई दे रहा है। हर बार की तरह चुनावों के दौरान नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ जाती है। इसी बीच एक अहम सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिहार के गया के डुमरिया क्षेत्र में बुधवार रात को भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह का घर नक्सलियों ने ने डायनामाइट से  उड़ा दिया। हमले के बाद नक्सलियों ने कुछ पर्चे छोड़े थे जिसमें चुनाव के  बहिष्कार के बारे में लिखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह लंबे वक्त से नक्सलियों के निशाने पर थे। इस हमले कोदेर रात 1 बजे अंजाम दिया गया। अचानक हुए धमाके से इलाके में सनसनी मच गई है। धमाके में नेता का घर पूरी तरह से धवस्त हो गया और इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को हमले के बारे में जानकारी मिली और वो घटना स्थल पर पहुंची।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सौ की संख्या में रहे भाकपा माओवादी  घर का ताला खोलकर अंदर घुसे और उसमें डाइनामाइट लगाकर विस्फोट कर घर को उड़ा दिया। इसके अलावा आधे घण्टे तक अनुज कुमार सिंह के चचेरा भाई अजय कुमार सिंह को भाकपा माओवादी ने अपने कब्जे में रखा। चचरे भाई के सामने ही भाकपा माओवादी ने डाइनामाइट लगाया और 15 मिनट के अंदर खूबसूरत मकान मलबा में तब्दील हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान के दरवाजे और सीमेंट के दीवारों के टुकड़े कई किलोमीटर तक बिखर गए।

घर मे रखे कीमती फर्नीचर, सोफा, आलमीरा, पलंग भी बिस्फोट से कचड़े में तब्दील हो गए। मकान विस्फोट करने के बाद भाकपा माओवादियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, अनुज कुमार सिंह मुर्दाबाद ,और एमसीसी जिन्दाबाद का नारा लगाया।नक्सल अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा कायरपूर्ण कार्य है। लोकसभा का चुनाव निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण वातवरण में सम्पन्न होगा। भाकपा माओवादी के फरमानों का असर लोकसभा चुनाव पर नही पड़ेगा। भाकपा माओवादीयो के दिन अब नही रहे उनके हर मुकाबले के लिए हम तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top