Uttarakhand News

केदारनाथ यात्रियों के लिए 30 जून से नहीं चलेंगे हेलीकॉप्टर

मिनटों में पूरा होगा अल्मोड़ा से हल्द्वानी तक का सफर,केंद्र सरकार ने हेली सेवा को दी हरी झंडी

देहरादून: मॉनसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड में सुरक्षा के लिहाज से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा को लेकर भी नया अपडेट सामने आ रहा है। बारिश की वजह से केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को बंद किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर सेवाएं देने वाली कंपनियों ने ये फैसला लिया है।

केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। पहले 10 जुलाई तक हेली सेवाएं देने का फैसले लिया गया था लेकिन अब उसे बदल दिया गया है। केदारनाथ में कुल 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल 81 हजार से ज्यादा केदार भक्तों ने हेली सेवा का लाभ लिया। अब सितंबर से हेली सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक नौ हवाई कंपनियों द्वारा सेवा दी जा रही थी। सात हवाई कंपनियां अब तक लौट चुकी हैं। हेली कंपनियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवाएं देने का निर्णय लिया है। केदारनाथ में मौजूदा वक्त में आर्यन व हिमालय हेली अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो 30 जून से बंद हो जाएगी। इस वर्ष 14,665 उड़ानों से कुल 81,494 तीर्थ यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं।

To Top
Ad